Manoj Bajpayee and Rajkummar Rao Upcoming Film: बॉलीवुड और ओटीटी के फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी की एक्टिंग को सभी ने सराहा है। मनोज ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। हाल ही में मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जिसे लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। प्राइम वीडियो पर मनोज की ये स्पाई थ्रिलर सीरीजी ट्रेंड कर रही है। इस बीच मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वो बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
शूजित सरकार की अपकमिंग फिल्म में दिखेंगे मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शूजित सरकार एक बार फिर कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं, वो भी एकदम हटके अंदाज में। डायरेक्टर अब महाभारत के किसी बड़े चैप्टर को कॉमेडी का तड़का लगाकर पेश करने वाले हैं। ये फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाएगी और भारतीय सिनेमा की सबसे अनोखी प्रोजेक्ट्स में से एक होगी। इसमें मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव मिलकर महाभारत की उस कहानी को नया रंग देंगे, जिसमें ढेर सारी चतुराई भरी हंसी, अजीबोगरीब कॉमेडी और आज के जमाने की बातें होंगी, पर जड़ें पूरी तरह महाकाव्य से जुड़ी रहेंगी। इस खबर से फैंस काफी खुश हैं और मूवी के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं राजकुमार राव
साल 2024 बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के लिए काफी खास रहा है। इस साल उनकी फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई, जिसमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी मौजूद थी। इस मूवी को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसके बाद राजकुमर राव की फिल्म भूल चूक माफ ने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। वहीं मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 प्राइम पर गर्दा उड़ा रही है। लोग इस सीरीज को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।
