बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पढ़कर खौला लोगों का खून, बोले 'अर्जुन जैसे लोग विदेश कल्चर प्रमोट..'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 30, 2022, 05:43 PM IST

Malaika and Arjun Trolled Social Media: मलाइक अरोड़ा और अर्जुन कपूर माता - पिता बनने वाले हैं। ये खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस खबर के सामने के बाद यूजर्स ने कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

malaika and arjun kapoor (image: instagram)

Malaika and Arjun Trolled Social Media: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जब से कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। तब से दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर इंटरव्यूज में एक - दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। कुछ ही दिनों पहले दोनों की शादी की खबर वायरल हुई थी। अब खबर है कि मलाइका अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जन कपूर कुछ दिनों पहले ही विदेश गए थे। जहां कपल ने अपने करीबी लोगों को पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने अपने करीबी लोगों के बीच प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया कपल को ट्रोल

इस खबर के वायरल होने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि बॉलीवुड कपल भारत में वेस्टर्न कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये हमारी संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मलाइका और अर्जुन भारतीय संस्कृति को भूल चुके है। इस खबर के वायरल होने के बाद अर्जुन कपूर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी

आपको बताते चले कि अर्जुन कपूर ने इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,पिंकविला ये सबसे घटिया चीज है जो आप लोगों ने की है। आप लोगों ने जो खबर छापी है वो भी बिल्कुल भी एथिकल नहीं है। पत्रकार इस तरह की खबर लिख रहे हैं और बेच रहे हैं क्योंकि हम लोग कुछ कह नहीं रहे हैं। इस तरह की खबरें तुरंत फैल जाती है और सच बन जाती है। आपको हमारी पर्सनल लाइफ से इस तरह खेलने का कोई हक नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article