Malaika Arora Pregnant: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा काफी लम्बे समय से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट करना शुरू किया था। कुछ वक्त पहले इन दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया और लोगों के सामने साथ आना शुरू किया। इसके बाद माना जाने लगा कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी कर सकते हैं। काफी लम्बे समय से मलाइका-अर्जुन की शादी की खबरें वायरल भी हो रही हैं, जिन पर इन दोनों ने अब तक चुप्पी साध रखी है।
शादी की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा को लेकर एक और खबर वायरल हो रही है, जिसके अनुसार अदाकारा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। न्यूज पोर्टल पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले ही विदेश गए थे, जहां दोनों ने कुछ खास लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। मलाइका-अर्जुन अक्टूबर में लंदन गए थे, जहां दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।'
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कब तक प्रेग्नेंसी का आधिकारिक ऐलान करते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा। ऐसे बहुत कम कपल्स हैं, जो शादी से पहले बच्चे पैदा करने का फैसला लेते हैं। अर्जुन कपूर ने शादीशुदा महिला को डेट करने का फैसला लेकर साहसी कदम उठाया है लेकिन बिना शादी के फैमिली प्लान करना अलग बात है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि उनके इस कदम को फैंस और परिवार कैसे लेते हैं? वैसे आपको मलाइका-अर्जुन की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।
