बॉलीवुड

मिस्ट्री मैन संग डेटिंग की अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'अगर कोई लॉन्गटाइम फ्रेंड...'

Malaika on Dating Rumours With Harsh Mehta: कुछ दिनों पहले मुंबई में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका अरोड़ा को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था। लोगों ने मलाइका संग उस मिस्ट्री मैन के लिंकअप के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब मलाइका ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Pic Credit: Instagram

Malaika on Dating Rumours With Harsh Mehta: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। बीते साल मुंबई में एक कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा का इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था। वीडियो में मलाइका को उस शख्स के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया था। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर प्यार हो गया है। उस इंसान के साथ डेटिंग की अफवाहों उड़ने के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मिस्ट्री मैन के साथ रिश्ते में होने का मलाइका ने बताया सच

द नम्रता जकारिया शो में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने मिस्ट्री मैन के साथ रिश्ते में होने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया। मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'लोगों को बातें करना पसंद होता है। अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है या आप बाहर जाते हैं और यह चर्चे में आ ही जाता है। कई बार यह एक बड़ा मुद्दा भी बन जाता है। ऐसी बातों को मैं हवा देना नहीं चाहती हूं।'

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, 'मैं जब भी घर से बाहर निकलती हूं और किसी पुराने दोस्त, गे दोस्त, मैनेजर या किसी भी इंसान से मिलती हूं तो लोग मुझे उसके साथ जोड़ने लगते हैं। लोगों की बातों हम केवल हंसते हैं और मजाक करते हैं। मेरी मां भी मुझसे पूछने लगती हैं कि ये कौन है? किसके बारे में बात हो रही है? ये सभी बातें हंसी के लायक होती हैं।' मलाइका अरोड़ा ने अब यह क्लियर कर दिया है वो मिस्ट्री मैन के साथ रिश्ते में नहीं हैं। कॉन्सर्ट में दिखे मिस्ट्री मैन के बारे में कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने दावा किया है कि उनका नाम हर्ष मेहता है और वो एक डायमंड मर्चेंट हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article