बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने एक्स बीएफ अर्जुन कपूर को ऐसे किया बर्थडे विश, लोगों ने कहा- "कुछ तो बान्डिंग है......

Malaika Arora Birthday Wish for Arjun Kapoor : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कई महीनों पहले ही ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन अब लगता है दोनों के बीच दोस्ती कायम है। यह हम नहीं मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट स्टोरी कह रही है। जिसमें उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी है।

Image

Malaika Arora Birthday Wish for Arjun Kapoor

Malaika Arora Birthday Wish for Arjun Kapoor : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को उनके दोस्त और परिवार के लोगों से जमकर विशेज मिल रही हैं। सबसे स्पेशल विश आई है मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) की तरफ है। जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर को प्यारी सी विश भेजी है। अपने एक्स बॉयफ्रेंड को विश करता देखा लोगों के जहन में भी सवाल खड़े हो गए। लोग दोनों के टूटे रिश्ते की एक बार फिर से आस लगाए बैठे हैं

मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही मलाइका ने लिखा है "हैप्पी बर्थडे अर्जुन"। इसे देखकर लोग यही बातें कर रहे हैं कि अभी भी इनके बीच वो प्यार बचा हुआ है। बेशक से अर्जुन और मलाइका के रास्ते अलग हो गए हों लेकिन आज भी उनके बीच वो दोस्ती नजर आती है। ब्रेकअप के बाद भी मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। मालूम हो कि जब मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत हुई थी तब अर्जुन हर मौके पर मलाइका के साथ खड़े थे।

मलाइका अरोड़ा के अलावा करीना कपूर( Kareena Kapoor ) ने भी अर्जुन को स्पेशल विश भेजी है। अपने को-स्टार के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा है "जन्मदिन की बहुत बधाई" । अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने की एंड का मूवी में काम किया था। दोनों स्टार्स अच्छे दोस्त हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article