बॉलीवुड

ब्रेकअप के बाद भी नहीं टूटी मलाइका-अर्जन कपूर की दोस्ती, वीडियो शेयर कर एक्टर को किया बर्थडे विश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2025, 03:34 PM IST

Malaika Arora Wish Arjun Kapoor on His Birthday: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने नए अंदाज में बर्थडे विश किया है। मलाइका अरोड़ा का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Malaika Arora Wish Arjun Kapoor on His Birthday

Malaika Arora Wish Arjun Kapoor on His Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के एक के बाद एक लुक्स भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तो एक्ट्रेस की लव लाइफ की खबरें भी सुर्खियों में रहती हैं। साल 2024 में खबर सामने आई थी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ उनके मुश्किल समय में नजर आए थे। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर को उनके जन्मदिन पर एक नए अंदाज में बधाई दी है।

मलाइका ने अर्जुन कपूर को विश किया बर्थडे

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही अब रिलेशनशिप में न हों, लेकिन उनकी दोस्ती अभी भी वैसी ही प्यारी है। हाल ही में अर्जुन के 40वें जन्मदिन पर मलाइका ने एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर करके सबका दिल जीत लिया। इस वीडियो में अर्जुन कपूर सफेद शर्ट और काली पैंट पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर'। इस वीडियो को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडिय फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

आने लगीं पैचअप की खबरें

मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो के शेयर करने बाद एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर के पैचअप की खबरें आने लगीं हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का दिल खुश हो गया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article