Arjun Kapoor and Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप सुर्खियों में हैं। जिसकी वजह दोनों का प्यार नहीं बल्कि ब्रेकअप की अफवाहें है। बीते काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हैं, जिसमें यह जावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों अलग हो गए हैं और अब अपनी अपनी लाइफ में मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी इसपर न तो मलाइका अरोड़ा की तरह से कोई रिएक्शन सामने आया है और सामनी ही अर्जुन कपूर ने कोई बयान दिया है।
इस बीच अब मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्रिप्टिंक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। मलाइका का ये पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि उनकी पर्सनल लाइफ में अभी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आइए उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
सच में हो गया है मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप?
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'सिर्फ उन्हीं लोगों को तुम्हारी जिंदगी में रहने का हक है, जो तुम्हे प्यार, इज्जत और अच्छी तरह से ट्रीट करते हैं।' हालांकि कुछ समय पहले जब मलाइका अरोड़ा की मैनेजर से दोनों को ब्रेकअप को लेकर सवाल किए गए थे तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था और इन्हें महज अफवाहें करार दे दिया था। हालांकि अब अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें फैंस को सच नजर आ रही हैं।
