Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन वो खबरों में बनी रहती हैं। कभी अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा जाती हैं, तो कभी उनकी लव लाइफ से जुड़ा कोई अपडेट सामने आ जाता है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है, जिसे एक्टर के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जोड़ा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने अपनी नई पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है, जिसको लेकर बी-टाउन में जमकर चर्चा हो रही है।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा ने इस क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा कि 'उम्र बढ़ने के साथ-साथ इंसान झगड़े से ज्यादा शांति और बेइज्जती से ज्यादा दूरी पसंद करने लगता है। ड्रामा बर्दाश्त नहीं होता और सुकून जिंदगी की पहली जरूरत बन जाता है। फिर आप अपने आसपास सिर्फ उन लोगों को रखते हैं, जो आपके दिमाग, दिल और आत्मा के लिए अच्छे हो।' मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट को अर्जुन कपूर से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें 2024 में ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया था।

Malaika Arora Post
क्रिकेटर संगकारा संग जुड़ा एक्ट्रेस का नाम
मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट को जहाँ एक तरफ अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कई मीडिया रिपोर्ट्स इसको क्रिकेटर कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) से जोड़कर देख रही हैं। आपको बता दें कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को चीयर करने स्टेडियम पहुंची थीं, जहां एक्ट्रेस क्रिकेटर कुमार संगकारा के साथ दिखी थीं। मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं।
