Arjun Kapoor Birthday Bash: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Birthday) 26 जून 2023 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ वह पार्टी करते दिख रहे हैं। उनके बर्थडे बैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा छैया-छैया गानें पर नाचती दिख रही हैं। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका जमकर डांस करती हुई दिख रही है। वह अपने पॉप्यूलर गाने छैया-छैया पर थिरकते नजर आ रही हैं। इस बीच उनके साथ एक सख्श भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस को मलाइका का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
छैया-छैया पर नांची मलाइका अरोड़ा
आज अर्जुन कपूर 38 साल के हो गए हैं, इस मौके पर मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर जमकर इंजॉय कर रही हैं, वह शाहरुख खान के साथ अपने फेमस गाने छैया-छैया पर डांस कर रही हैं। मलाइका का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि कई यूजर्स मलाइका को इस वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या मलाइका के पास डांस करने के लिए कोई और गाना नहीं है, जिंदगी पर छैया-छैया गाने पर डांस करती रहेंगी।'
मलाइका-अर्जुन जल्द करेंगे शादी
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन और मलाइका इस साल शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
