बॉलीवुड

Citadel का इंडिया चैप्टरः वरुण-सामंथा ने पूरी की शूटिंग, सर्बिया की राजधानी को यूं कहा अलविदा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2023, 04:15 PM IST

वरुण ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके व सह-अभिनेता साकिब सलीम के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा था, "सर्बिया में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।"

Image

सर्बिया में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सामंथा। (फाइलः इंस्टाग्राम)

सिटाडेल के इंडिया चैप्टर (भारतीय संस्करण) की सर्बिया में निर्धारित शूटिंग पूरी हो गई है। यह जानकारी इसके लीड कलाकारों की ओर से दी गई। सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स ने बताया कि वहां फिल्म की शूटिंग निपट गई है।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर निर्देशक राज निदिमोरु, कृष्णा डीके और सह-अभिनेता साकिब सलीम के साथ एक फोटो शेयर किया।

varun dhawan on citadel

varun dhawan on citadel

उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसके साथ लिखा और बताया, "सर्बिया में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।" इस बीच, सामंथा ने सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड को अलविदा कहते हुए इंस्टाग्राम पर मिठाई की थाली की तस्वीर साझा की।

दरअसल, सिटाडेल एक अमेरिकन स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जो कि अमेजन प्राइम वीडियो के लिए आई थी। इस टीवी सीरीज का पहला सीजन 28 अप्रैल, 2023 को आया था, जबकि मार्च में दूसरा सीजन आया था। वहीं, इंडियन चैप्टर के डायरेक्शन का काम राज और डीके ने किया है। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article