बॉलीवुड

52 साल की मलाइका अरोड़ा को मिल गया नया बॉयफ्रेंड!! वीडियो देख लोग बोले-'शर्म नहीं...'

Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit- instagram

Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका ने काफी सालों तक अर्जुन कपूर को डेट किया। हालांकि अर्जुन के साथ भी रिश्ता चल नहीं पाया। बीते दिनों मलाइका को 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ देखा गया था। इस बीच मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।

मलाइका अरोड़ा को मिल गया नया बॉयफ्रेंड

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मलाइका अरोड़ा ने साल 2024 में ब्रेकअप कर लिया और अब आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में मलाइका का नाम 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले साल के अंत में मुंबई में एक कॉन्सर्ट में दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फरवरी 2025 में दोनों इटली में छुट्टियां मनाते नजर आए, जिससे लगभग कन्फर्म हो गया कि वे रिलेशन में हैं। मलाइका को अब भी छोटे उम्र के पुरुषों के साथ रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच उनकी नई रेस्टोरेंट 'स्वीनी' के मुंबई में उद्घाटन पर स्प्लिट्सविला X6 के कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। सोराब उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ काफी क्लोज होते हुए वीडियो पोस्ट किया सोराब ने इवेंट की कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें मलाइका के साथ वो नजर आए। सोराब के इन कोजी तस्वीरों के बाद नेटिजन्स ने उनकी स्प्लिट्सविला पार्टनर निहारिका तिवारी को टैग कर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'निहारिका अब आपको मारेगी... अगला रील कब आएगा तुम दोनों का।' दूसरे ने लिखा, 'इस क्रिंज टाइट हग की क्या जरूरत थी।'

ट्रोल हो रही है मलाइका अरोड़ा

इस वीडियो की वजह से लोग मलाइका अरोड़ा को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नया बकरा मिल गया तुम्हें अब...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शर्म नहीं आती इस उम्र में भी...' बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हालांकि फैंस मलाइका के साथ हमेशा खड़े रहते हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article