बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं-' मैंने समझाना बंद कर दिया...'

Malaika Arora On Being Judged For Her Clothes: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बेबाकी और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका को अक्सर लोग उनकी ड्रेसिंग और रिश्तों को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने इन मद्दों पर बात की है और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Image

Pic Credit- Malaika Arora (instagram)

Malaika Arora On Being Judged For Her Clothes: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखने लायक है। 51 साल की मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड ड्रेसिंग से सबको घायल कर देती हैं। हालांकि कई बार लोग उनके इसके लिए ट्रोल भी करते हैं। इस बीच बॉलीवुड की क्वीन मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

मलाइका अरोड़ ने ट्रोल्स को दिया जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलिंग को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनकी ड्रेसिंग और रिलेशनशिप के लिए उन्हें ट्रोल करते हैं लेकिन उन्हें अब फर्क नहीं पड़ता है। मलाइका ने कहा, 'लोगों को ये बताना पसंद है कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मेरे करियर, कपड़ों, रिश्तों, हर चीज के लिए मुझे जज किया गया। लेकिन जिस दिन मैंने सफाई देना बंद किया, उस दिन मुझे फर्क पड़ना बंद हो गया। मेरा सबसे बड़ा सबक? सिर्फ वही कहानी मायने रखती है, जो तुम खुद लिखते हो। मुझे बहुत बोल्ड, बहुत बेबाक, बहुत कुछ कहा गया। और सच कहूं? अब मैं इसे ताज की तरह पहनती हूं। अगर मैं किसी के लिए बहुत ज्यादा हूं, तो शायद वो मेरे लिए कम हैं।'

चर्चा में बनी रहती हैं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शुरू से ही अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रही हैं। पहले मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की। इसके बाद अरबाज और मलाइका अलग हो गए। बाद में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे को डेट कर शुरू कर दिया। हालांकि अब ये रिश्ता भी खत्म हो गया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article