बॉलीवुड

Malaika Arora के दाएं पैर पर लगी गहरी चोट, शॉर्ट्स पहनकर निकलीं तो काले निशान पर अटकीं लोगों की निगाहें

Malaika Arora Spotted With Black Spot On Leg: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा के दाएं पैर पर लोगों को बड़ा सा काला धब्बा देखने को मिला।

Image

मलाइका अरोड़ा के पैर में लगी चोट?

Malaika Arora Spotted With Black Spot On Leg: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के साथ-साथ ड्रेसिंग सेंस के लिए खूब जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 1) में बतौर जज नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस की सांसें भी अटक गईं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसे देख लोग भी हैरान नजर आए। दरअसल, मलाइका अरोड़ा के दाएं पैर पर लोगों को बड़ा सा काला निशान दिखाई दिया, जिससे फैंस भी हैरान रह गए। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को देख लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किये। जहां किसी ने एक्ट्रेस के लिए चिंता जाहिर की तो वहीं किसी ने शॉर्ट्स पहनने के लिए उनपर तंज भी कसा।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस पैर को देखो, लगता है कुछ हुआ है। जरूर हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर कमेंट किया, "हेवी वेट थाई एक्सरसाइज के कारण खून के थक्के जम गए हैं।" इन सबके बीच एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा पर तंज कसते हुए लिखा, "वह शॉर्ट्स पहनने की जगह इस चोट को छुपा भी सकती थीं।" वहीं दूसरे यूजर ने ताना मारते हुए लिखा, "मैडम लेगिंग भी पहन सकती थीं।"

टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं मलाइका अरोड़ा

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 'झलक दिखला जा 11' में जज के तौर पर नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जैसे शोज भी जज किये हैं। उन्हें टीवी पर देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article