टीवी मसाला

मनीषा और जिया नहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की इस हसीना को डेट कर रहे हैं अभिषेक मल्हान, नाम सुनकर लगेगा सदमा

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Dating Akanksha Puri: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के अभिषेक मल्हान का नाम आए दिन मनीषा रानी या फिर जिया शंकर के साथ जुड़ता ही रहा है। वहीं अब अभिषेक को लेकर कहा जा रहा है कि वह आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 2' की इस हसीना को डेट कर रहे हैं अभिषेक!

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Dating Akanksha Puri: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) का हिस्सा रहे अभिषेक मल्हान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने अपने अंदाज से सबका खूब दिल जीता है। जहां बिग बॉस ओटीटी 2 में उनका नाम मनीषा रानी के साथ जुड़ता था तो वहीं बाद में जिया शंकर संग उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगीं। हैरत की बात तो यह है कि अब अभिषेक मल्हान को लेकर खबर आ रही है कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ही एक हसीना को डेट कर रहे हैं।

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' कंटेस्टेंट इन दिनों आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्रों ने कहा, "अभिषेक मल्हान और आकांक्षा पुरी कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और उन दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है।" बता दें कि इस बात पर अभी तक अभिषेक मल्हान या आकांक्षा पुरी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

जिया शंकर को भी डेट कर चुके हैं अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को लेकर खबर थी कि वह जिया शंकर को भी डेट कर चुके हैं। लेकिन कुछ दिनों के रिेलेशनशिप के बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिये। बता दें कि अभिषेक मल्हान और जिया शंकर को म्यूजिक वीडियो में भी साथ देखा गया था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। लेकिन अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर दोनों ने हमेशा चुप्पी ही बनाए रखी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article