बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को हाल ही में रिया कपूर के बर्थडे के बाद पर स्पॉट किया गया। रिया की बर्थडे पार्टी में कपल साथ में पहुंचा था। मलाइका हॉट और बोल्ड लुक में नजर आईं। वहीं, अर्जुन कपूर कैजुअल आउटफिट में हैंडसम लगा रहे हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी को देख कर मलाइका और अर्जुन का चेहरा उतर जाता है। पैपराजी को देख अर्जुन ने छिपाया मुंह। वहीं, मलाइका इधर उधर देखने लगती हैं।
मलाइका और अर्जुन के वायरल वीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है दोनों का झगड़ा हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा, ब्रेकअप हो गया क्या। तीसरे यूजर ने लिखा, ये दोनों कितनी ओवर एक्टिंग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों थक हुए होंगे इसीलिए पोज नहीं दे रहे हैं। पैपराजी को उनकी फोटो नहीं खींचनी चाहिए।
वायरल हुआ मलाइका -अर्जुन का वीडियो
मलाइका और अर्जुन अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। अर्जुन अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बहुत कम बात करते हैं। लेकिन वो अपनी गर्लफ्रेंड का पूरा सपोर्ट करते हैं। मलाइका भी कई बार अपने रिलेशनशिप पर सफाई दे चुकी हैं। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। दोनों साथ में वेकेशन और डिनर डेट पर जाते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो मलाइका अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर में दिखाई देंगे।
