बॉलीवुड

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मैं अटल हूं' की रिलीज डेट पर लगी मुहर, 2024 में इस दिन होगी रिलीज

Pankaj Tripathi Main Atal Hoon Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। एक बार फिर वह अपनी मूवी 'मैं अटल हूं' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म की रिलीज डेट पर भी मुहर लग चुकी है।

Image

'मैं अटल हूं' की रिलीज डेट आई सामने

Pankaj Tripathi Main Atal Hoon Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग ने हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। वह जिस भी मूवी में नजर आते हैं धूम मचाकर रख देते हैं। जल्द ही पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित मूवी में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि मेकर्स ने 'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) से जुड़े पोस्टर साझा करते हुए मूवी की रिलीज डेट पर आधिकारिक मुहर भी लगा दी है।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने 'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) से जुड़े पोस्टर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किये हैं, जिसमें वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर खूब जचे। पंकज त्रिपाठी ने इन पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, "जिगर सोने का और इरादे फौलादी। कवि जिसने रचा नया इतिहास। देखिये 'मैं अटल हूं' 11 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में।" पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' से जुड़े पोस्टर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

पंकज त्रिपाठी का लुक देख खुश हुए फैंस

'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) से जुड़े पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के लुक को देखने के बाद फैंस भी बेहद खुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "पंकज सर के अलावा शायद ही कोई इस रोल को सही से कर पाता। लव यू पंकज सर।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "फिर से गर्व महसूस कराएंगे आप त्रिपाठी जी।" बता दें कि इससे पहले पंकज त्रिपाठी 'ओएमजी 2' में नजर आए थे, जिसमें उनके रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article