Salman Khan To Start The Bull Shooting In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिवाली पर उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के साथ धूम मचाया था। वहीं इन दिनों वह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इन सबसे इतर सलमान खान के खाते में करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'द बुल' (The Bull) भी मौजूद है, जिसे लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही मूवी की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
सलमान खान (Salman Khan) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भाईजान करण जौहर के साथ 'द बुल' (The Bull) की शूटिंग 2024 में फरवरी तक शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि मूवी ईद 2025 तक रिलीज भी हो सकती है। इस सिलसिले में सलमान खान से जुड़े सूत्रों ने कहा, "सलमान खान ने सच्ची घटनाओं पर आधारित करण जौहर (Karan Johar) की एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए तारीख तय कर ली है। वह फरवरी से 'द बुल' की शूटिंग शुरू करेंगे और अगस्त तक ये शूटिंग चल सकती है। उन्होंने फिल्म के लिए शरीर पर पहले ही काम कर लिया है।" सलमान खान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विष्णुवर्धन की मूवी में सलमान खान का अवतार बेहद हटकर होने वाला है।"
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर की मूवी 'द बुल' (The Bull) को लेकर कहा जा रहा था कि मूवी की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू हो जाएगी और फिल्म 2024 तक रिलीज होगी। हालांकि अब इसके लिए 2025 की ईद को बुक कर लिया गया है। लेकिन मामले पर आधिकारिक तौर से टिप्पणी होनी बाकी है।
