Amartya Ray On First Meeting With Ajay Devgn: साल 2024 में बॉलीवुड की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में बड़े पर्दे पर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की ने दस्तक दी। आमिर खान की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। ये फिल्म अपनी स्टोरी के साथ-साथ शानदार एक्टिंग की वजह से भी चर्चा में है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ कई धांसू स्टार्स नजर आए। अब इन सब के बीच फिल्म में चुन्नी गोस्वामी का रोल निभाने वाले एक्टर अमर्त्य रे ने अजय देवगन से पहली मुलाकात के बारे में बताया है।
ऐसे हुई थी अमर्त्य रे और अजय देवगन की पहली मुलाकात
फिल्म मैदान में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले अमर्त्य रे इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'जूम' से बात करते हुए अमर्त्य रे ने अजय देवगन से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया। अमर्त्य रे ने बताया कि जब हमने शूटिंग शुरू की थी, एक गाने की शूटिंग चल रही थी। उस दौरान अजय देवगन सर सेट पर आए थे। इस दौरान हम सब अजय देवगन सर को देख बहुत खुश हो गए थे।' इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे अजय देवगन सर को देखने के बाद ये नहीं लगा कि कोई सिंघम हमारी तरफ आ रहा है, बल्कि उनके फेस पर एक कठोरता थी। मुझे लगा एक जिसे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है वो इतना कुछ कर रहा है, तो मुझे अपना 200% देना चाहिए।'
अमर्त्य रे ने बताया अजय देवगन संग काम करने का अनुभव
अमर्त्य रे ने इस बातचीत के दौरान अजय देवगन संग काम करने का अपना अनुभव बताया। अमर्त्य रे ने कहा कि अजय देवगन के साथ कई इमोशनल पल के थे। उनके साथ काफी कुछ सीखने को मिला। जब वो सेट पर होते थे तो वो अजय देवगन नहीं बल्कि सैय्यद अब्दुल रहीम होते थे।'
