बॉलीवुड

महेश मांजेकर ने विक्की कौशल के जबड़े से निकाला Chhaava की सफलता का क्रेडिट, बोले 'महाराष्ट्र ने बॉलीवुड को बचाया न कि विक्की...'

Mahesh Manjrekar On Chhaava Success: कलाकार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने साल 2025 में छावा (Chhaava) जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर बॉलीवुड की नाक कटने से बचा ली है। छावा के सुपरहिट होने के बाद लोग बोल रहे हैं कि विक्की ने बॉलीवुड को बचा लिया है लेकिन महेश मांजरेकर का कुछ और ही कहना है। महेश मांजरेकर ने कहा है कि बॉलीवुड के विक्की ने नहीं बल्कि महाराष्ट्र ने बचाया है।

Image

Vikcy Kaushal Chhaava Controversy

Mahesh Manjrekar On Chhaava Success: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने फिल्म छावा के साथ खुद को इंडस्ट्री में बैंकेबल स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और इस मूवी ने 500 करोड़ की कमाई की है। इस साल शानदार कमाई करने वाली छावा अकेली मूवी है। इसके अलावा जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, वो धूल फांकती नजर आई हैं। कई लोग इसी कारण बोल रहे हैं कि विक्की कौशल ने बॉलीवुड की लाज रख ली है और साल 2025 की खराब शुरु होने से बचा लिया है। हालांकि डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर का इस बारे में कुछ और ही सोचना है। महेश मांजरेकर के अनुसार, बॉलीवुड को विक्की कौशल ने नहीं बल्कि महाराष्ट्र के टैलेंट ने बचाया है।

महेश मांजरेकर ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा है, 'विक्की कौशल शानदार कलाकार हैं। उनकी फिल्म छावा ने 800 करोड़ की कमाई की है लेकिन वो ये नहीं बोल सकते हैं कि लोग उन्हें देखने के लिए थिएटर में आए थे। क्योंकि दर्शक विक्की की पिछली फिल्मों को देखने के लिए थिएटर में नहीं आए थे। दर्शक छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को देखने के लिए थिएटर आए थे। विक्की की पिछली 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पायी थीं।'

महेश मांजरेकर के अनुसार, छावा की सफलता का श्रेय महाराष्ट्र को जाना चाहिए। महेश ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मेरे महाराष्ट्र ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को बचाया है, ये याद रखने वाली बात है। अगर आज छावा अच्छा कारोबार कर रही है तो इसका 80 प्रतिशत श्रेय महाराष्ट्र को जाता है।' महेश मांजरेकर का ये बयान कई लोगों को चौंका रहा है लेकिन कहीं न कहीं इसमें 100 प्रतिशत सच्चाई है। फिल्म छावा की कहानी एक मराठी योद्धा पर आधारित है, जिसे विक्की कौशल ने निभाया है जो महाराष्ट्र में पलकर बड़े हुए हैं। इसके साथ-साथ फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article