Mahesh Bhatt on Working With Anu Malik: बॉलीवुड की फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) इन दिनों अपनी मूवीज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। महेश भट्ट के एक के बाद एक नए बयान सामने आ रहे हैं। कभी महेश भट्ट बॉलीवुड को लेकर कुछ बोलते नजर आते है, तो कभी एक्टर से जुड़ा कोई पुराना किस्सा वायरल हो जाता है। इन सब के बीच महेश भट्ट ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने सिंगर अनु मलिक (Anu Malik) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं महेश भट्ट ने अनु मलिक को लेकर क्या बोला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: महेश भट्ट ने की 'Main Vaapas Aaunga' की तारीफ, बोले 'कईयों ने शुरुआत में इसे...'
महेश भट्ट ने अनु मलिक को लेकर कही बात
Zoom से खास बातचीत में महेश भट्ट ने अनु मलिक के साथ दोबारा काम करने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं अनु के बारे में सोचता हूं, तो उनके पिता स्वर्गीय सरदार मलिक साहब की याद अपने आप ताजा हो जाती है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं।' उन्होंने बताया कि अनु मलिक ने अपने पिता का पूरा सफर बहुत करीब से देखा है। 'उन्होंने अपने पिता का हुनर भी देखा और उनके संघर्ष भी। इन्हीं अनुभवों ने अनु को भीतर से मजबूत बनाया। शायद इसी वजह से उनके अंदर लगातार काम करने, खुद को बेहतर बनाने और सफलता को कभी हल्के में न लेने की भूख पैदा हुई। हर नए प्रोजेक्ट में वह उसी जोश, उत्साह और दीवानगी के साथ उतरते हैं, जैसा मैंने कई साल पहले देखा था। इसी वजह से उनके साथ काम करना सिर्फ एक प्रोफेशनल रिश्ता नहीं लगता, बल्कि ऐसा लगता है जैसे सब कुछ बहुत सहज तरीके से हो रहा हो। हमारे बीच जो भरोसा सालों में बना है, वही एक बार फिर 'वो सुबह हम ही से आएगी' में दिखाई देता है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: चार लड़कों ने महेश भट्ट को घेरकर की थी नीच हरकत .....बचपन का किस्सा सुनाते हुए निर्माता को याद आया वो भयानक दिन
अनु मलिक का कोई ऑप्शन नहीं हो सकता
महेश भट्ट महेश भट्ट ने बताया कि इस नाटक के लिए ऑप्शन अनु मलिक से बेहतर कोई नहीं हो सकता था। 'उन्होंने शुरुआत से ही कहानी की इमोशन्स को समझ लिया। जब उन्होंने इस नाटक का संगीत तैयार करने की हामी भरी, तो मुझे उनके किसी गाने या फिल्म की याद नहीं आई। मुझे उनकी सबसे बड़ी खूबी याद आई कि वो हमेशा सच्चे इरादे और ईमानदार कोशिश की कद्र करते हैं। उन्हें समझ आ गया था कि ये कोई कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि थिएटर से प्यार करने वाले लोगों की दिल से की गई कोशिश है। उनकी यही बात मुझे सबसे ज्यादा छू गई।'
