बॉलीवुड

चार लड़कों ने महेश भट्ट को घेरकर की थी नीच हरकत .....बचपन का किस्सा सुनाते हुए निर्माता को याद आया वो भयानक दिन

Mahesh Bhatt Recall his life Horrific Incident: आशिकी फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है। महेश भट्ट अक्सर अपने परिवार के किस्से सुनाते ही रहते हैं। इस बार महेश भट्ट ने वो बात बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। महेश भट्ट ने बताया कि बचपन में उनके साथ भयानक घटना हुई थी।

Image

Image Source: x

Mahesh Bhatt Recall his life Horrific Incident: फिल्म निर्माता महेश भट्ट अक्सर अपनी बातों और बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। महेश भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी विवादों में रहते हैं। हाल ही में वह अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के टॉक शो में नजर आए। जहां पर उन्होंने बचपन का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुन हर कोई हैरान हो जाएगा। महेश भट्ट ने बताया कि बचपन में वह लोगों की नफरत का शिकार हो चुके हैं। अपने माँ-बाप की वजह से महेश भट्ट को टारगेट किया जाता था। महेश भट्ट का ये किस्सा अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

पूजा भट्ट( Pooja Bhatt) के शो में महेश भट्ट( Mahesh Bhatt) ने अपने बचपन का परेशान कर देने वाला किस्सा सुनाया जब चार लड़कों ने मुंबई की सड़कों पर उन पर हमला किया और उनकी पैंट नीचे कर दी। उन्होंने बताया , "अचानक, चार लड़कों ने मुझे घेर लिया। उन्होंने मुझे जोर से पकड़ा और दीवार से सटा दिया। मैं घबरा गया, और मेरे दिल की गहराइयों से एक चीख निकली कि भगवान मुझे बचाएँ। लेकिन भगवान बेपरवाह थे, वे चुप रहे।"

जब लड़कों ने किया महेश भट्ट को परेशान

उन्होंने आगे कहा, "एक ने कहा, 'उसकी पैंट नीचे करो,' मैं चिल्लाया, 'तुम मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हो?' उन्होंने कहा, 'हम देखना चाहते हैं कि क्या तुम हम में से एक हो। क्या तुम्हारी माँ तुम्हारे पिता की रखैल नहीं है? वह एक मुसलमान है**, और वह घटिया फिल्मों में नाचती थी। तो तुम्हारा नाम महेश क्यों है?' मैं ये सब सुनकर हैरान हो गया। इतना परेशान होने के बाद , मैं फूट-फूट कर रोने लगा।"

निर्माता ने आगे बताया कि, "मैंने उन लड़कों को अपने पापा की धमकी दी, लेकिन वह डरे नहीं और कहने लगे, कहाँ रहते हैं तुम्हारे पापा? तुम्हारे साथ रहते हैं क्या वो? अगर सच बता दोगे तो जाने देंगे। तब महेश भट्ट ने उन्हें बताया कि मेरे पापा हमारे साथ नहीं रहते, वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं। बताते चले कि महेश भट्ट नानाभाई भट्ट और शिरीन मोहम्मद अली के बेटे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article