बॉलीवुड

आलिया और पूजा के साथ काम करने पर महेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'दोनों ही फिल्मों की पसंद को लेकर...'

Mahesh Bhatt on Working With Alia-Pooja: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से जब उकी बेटियों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों की पसंद एकदम सख्त है।

Image

Image Source: Instagram/maheshfilm/-/poojab1972/

Mahesh Bhatt on Working With Alia-Pooja: महेश भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपने अब तक करियर में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने एक से बढ़कर एक धांसू मूवीज में काम किया है। महेश भट्ट की तरह ही उनकी बेटियां आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने भी अपनी एक्टिंग और टैलेंटेड के दम पर लोगों के बीच तगड़ी पहचान बनाई है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान महेश भट्ट से जब उनकी दोनों के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो डायरेक्टर ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। महेश भट्ट ने बताया कि आलिया और पूजा दोनों ही अपनी चॉइस को लेकर काफी सख्त हैं।

महेश भट्ट इस समय अपनी नेक्स्ट मूवी 'तू मेरी पूरी कहानी' पर काम कर रहे हैं। इस मूवी को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि इसमें आलिया भट्ट और उनकी हाफ-सिस्टर पूजा भट्ट एक साथ नजर आ सकती हैं। न्यूज18 शोशा से बात करते हुए जब डायरेक्टर से अपनी बेटियों संग काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आने वाले कल को लेकर क्या हो जाए इस बारे में हमें कुछ नहीं पता है। फिलहाल मुझे ऐसी कोई कहानी नजर नहीं आ रही जो सही लगे। और मैं जानता हूं कि पूजा और आलिया दोनों ही अपने फैसलों को लेकर बहुत सख्त हैं। वो अपने रोल्स को लेकर काफी सख्त हैं।'

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें उन्हें आने वाले दिनों में आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनने जा रही स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में देखा जाएगा। इस मूवी में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल और शरवरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'अल्फा' के अलावा आलिया भट्ट के पास आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट को पति रणबीर कपूर के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म में विक्की कौशल भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article