Vicky Kaushal-Amar Kaushik Quits Alochol and Non-Veg: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'छावा' की सक्सेस के बाद इन दिनों बड़ी सूझ्भूझ के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का चुनाव कर रहे हैं। विक्की कौशक ने निर्माता दिनेश विजान के साथ एक बार फिर फिल्म 'महावातर' के लिए साथ आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल को महान चिरंजीवी परशुराम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन 'स्त्री 2' फेम अमर कौशिक कर रहे हैं। इस मूवी पर बड़े जोरों-शोरों से काम चल रहा है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने फिल्म महावातर' (Mahavatar) को शुरू करने से पहले शराब और नॉन-वेज से दूसरी बनाने का निर्णय ले लिया है।
विक्की-अमर ने छोड़ी शराब और नॉन-वेज
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इन दिनों फिल्म 'महावातर' को शुरू करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस मूवी की शूटिंग शुरू करने से पहले निर्देशक अमर कौशिक और अभिनेता विक्की कौशल ने शराब और नॉन-वेज छोड़ने का फैसला लिया है। इस समय टीम फिल्म पर पूरी तरह से फोकस करना चाहती है। उन्होंने नॉन-वेज फूड छोड़ने का फैसला किया है और अगले साल के मिड में इस मूवी को शुरू करने की पूजा सेरेमनी की जाएगी।
बताया जा रहा है कि 'महावातर' की शूटिंग 2026 में शुरू कर दी जाएगी। मेकर्स फिल्म को साल 2028 में रिलीज करेंगे। इस मूवी में विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन देने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इन दिनों विक्की कौशल फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह मूवी अगले साल जून में रिलीज की जाएगी।
