Gufi Paintal passed away: महाभारत सीरियल में शकुनी मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का आज 5 जून 2023 को निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुफी पेंटल की तबीयत बीते काफी दिनों से खराब थी, बताया जा रहा है कि गूफी पेंटल को उम्र से संबंधित बीमारी के चलते अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशियालिटी अस्पताल में एडमिट कराया गया था, इसी हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। हालांकि दिल और किडनी में समस्या के बाद एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
शकुनी मामा के किरदार से जीता दिल
गूफी पेंटल ने 'महाभारत' में शकुनी मामा के किरदार फैंस का दिल जीत लिया था। इस यादगार रोल के लिए गूफी को फैंस याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुफी के निधन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर का अंतिम संस्कार आज शाम को 4 बजे के आस-पास किया जा सकता है
।
गूफी पेंटल ने 'महाभारत' के अलावा 'कानून', 'सौदा', 'अकबर बीरबल', 'ओम नम: शिवाय', 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं।
