Entertainment News 2 June 2023: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके आज रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी ट्रेंड में आ गई है। बीते कई दिनों से दोनों एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। 'जरा हटके जरा बचके' के गाने और ट्रेलर को भी फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस खबर में ज्यादा सच्चाई नहीं है जिसका खुलासा अब हो चुका है। आइए मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।
रिलीज हुई 'जरा हटके जरा बचके'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) आज 2 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी ट्रेंड में आ गई है। बीते कई दिनों से दोनों एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। 'जरा हटके जरा बचके' के गाने और ट्रेलर को भी फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
परिणीति चोपड़ा ने गाया रोमांटिक गाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक रोमांटिक पंजाबी गाना गानी नजर आ रही है, परिणीति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रा है। फैंस एक्ट्रेस की आवाज के फैन हो गए हैं। लोगों का मानना है कि ये गाना एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा के लिए गाया है।
महाभारत के 'शकुनी मामा' की हालत नाजुक
टीवी सीरियल 'महाभारत' में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। कहा जा रहा है कि एक्टर की हालत काफी नाजुक है। पेंटल की तबीयत के बारे में टीवी एक्ट्रेस और सिंगर टीना घई ने जानकारी दी है। फैंस उनकी तबीयत में सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी न्यूज हुई वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जुलाई के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है, ना ही एक्ट्रेस ने और ना ही उनके पति फहाद अहमद ने इस बारे में कोई जानकारी दी है।
ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपने बेटे अरहान खान संग स्पॉट की गई हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बार-बार अपने ड्रेस को संभालती नजर आ रही हैं। इस वजह से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
