बॉलीवुड

Madhubala Biopic: कियारा का पत्ता कटते ही साउथ की इस हसीना ने लपका मुधबाला का रोल, SLB ने भी लगाई मुहर!!

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 13, 2026, 06:16 PM IST

Madhubala Biopic New Actress Entry: बॉलीवुड में मधुबाला की बायोपिक को लेकर अब नई खबर आई है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, साई पल्लवी (Sai Pallavi) भी संजय लीला भंसाली की पहली चॉइस में शामिल थीं। भंसाली ने मधुबाला का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी को सबसे पहले सोचा था।

Image

Image Source: IMDb/ Reddit

Madhubala Biopic New Actress Entry: बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) की फिल्मों को के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। मधुबाला के दुनिया से जाने के कई साल बाद अब एक्ट्रेस की लाइफ पर एक फिल्म बनने जा रही है। मधुबाला की बायोपिक (Madhubala Biopic) को लेकर एक्ट्रेस की कास्टिंग भी शुरू हो गई है। कुछ महीने पहले खबर सामने आई थी कि मधुबाला की बायोपिक में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। लेकिन बाद में एक्ट्रेस फिल्म से बाहर हो गई। इसके बाद सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा का नाम फिल्म से जुड़ा लेकिन ये खबर फर्जी साबित हुईं। इन सब के बाद अब मेकर्स इस साउथ एक्ट्रेस को मूवी में लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसको लेकर भी बड़ा अपडेट है।

'मधुबाला' बनेगी ये साउथ एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस मधुबाला की लाइफ पर बन रही फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह मधुबाला की बायोपिक में नई एक्ट्रेस की एंट्री है। Filmfare की रिपोर्ट के मुताबिक मधुबाला की बायोपिक में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी की एंट्री हो सकती है। साई पल्लवी भी संजय लीला भंसाली की लिस्ट में मधुबाला के रोल के लिए पहले से शामिल थी। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि संजय लीला भंसाली फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे है। साई पल्लवी इसमें फिट बैठती थीं, क्योंकि बॉलीवुड में उनका काम अभी बहुत कम है। लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। साई पल्लवी को फिल्म में शामिल नहीं किया गया। इसकी वजह साई की पहले से साइन की हुई फिल्में हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी साई पल्लवी

एक्ट्रेस साई पल्लवी मधुबाला की बायोपिक के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर भी खबरों में है। रणबीर कपूर की इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाने वाली है। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ सनी देओल भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article