बॉलीवुड

Love Sex Aur Dhokha फेम अंशुमन झा के घर गूंजी किलकारी, 38 वर्ष की उम्र में बने बेटी के पिता

Love Sex Aur Dhokha Fame Anshuman Jha Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अंशुमन झा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों को हैरान किया है। इसी महीने वह और उनकी पत्नी मम्मी-पापा बने हैं। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

Image

अंशुमन झा के घर गूंजी किलकारी

Love Sex Aur Dhokha Fame Anshuman Jha Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक अपनी जबरदस्त पहचान कायम करने वाले अंशुमन झा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि इस बार अंशुमन झा (Anshuman Jha) अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, अंशुमन झा 38 वर्ष की उम्र में पापा बने हैं। उनकी पत्नी सिएरा विंटर्स ने बीते 10 मार्च को बेटी को जन्म दिया था, जिससे अंशुमन झा की खुशी भी सातवें आसमान पर है। जिंदगी के इस नए चरण को लेकर अंशुमन झा और उनकी पत्नी सिएरा, दोनों ही बेहद एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: मासी बनने की खबर से बेहद खुश है Deepika की बहन Anisha, कहा- बच्चे को सबसे ज्यादा बिगाड़ने वाला...

अंशुमन झा (Anshuman Jha) ने पिता बनने का अनुभव मीडिया से भी साझा किया। उन्होंने कहा, "आखिरी के 48 घंटे बहुत ही उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। लेबर का वक्त काफी लंबा था। ये न भूलने वाला अनुभव है, ऐसा जिसे मैंने कभी महसूस नहीं किया था।" अंशुमन झा ने बताया कि उनकी पत्नी सिएरा को 8 मार्च को ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जबकि ड्यू डेट 14 मार्च की थी। बता दें कि अंशुमन झा ने अपनी बेटी का नाम 'तारा' रखा है।

अंशुमन झा (Anshuman Jha) की पत्नी अमेरिकन हैं, ऐसे में डिलीवरी के वक्त भी वह अमेरिका में अपने परिवार के साथ ही रहीं। अंशुमन ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे लगता है कि नाना-नानी का पास होना बहुत प्रभाव डाल सकता है। मैंने 2020 में ही अपने मम्मी-पापा को खो दिया था। लेकिन शुरुआत के दो से तीन महीने में किसी बड़े का साथ होना, जिन्होंने बच्चे पाले हैं। वह बहुत जरूरी है। सिएरा की मम्मी के तीन बच्चे हैं ऐसे में उनका अपनी मां के साथ रहना ही बेहतर है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article