बॉलीवुड

Love and War: संजय लीला भंसाली ने संभाली फिल्म के निर्देशन की कमान, आलिया-रणबीर और विक्की ने भी शूटिंग के लिए कसी कमर

Sanjay Leela Bhansali's Love and War: निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) की शूटिंग शुरू करने के लिए महिना और तारीख तय कर ली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी दिखाई देगी।

Image

Ranbir-Alia-Vicky Kaushal-Sanjay Leela Bhansali

Sanjay Leela Bhansali's Love and War: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने वेब सीरीज 'हीरामंडी: डी डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Baazar) का निर्देशन किया था। इस सीरीज की सफलता के बाद अब संजय लीला भंसाली ने अपकमिंग मूवी 'लव एंड वॉर' (Love And War) को डायरेक्ट करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) लीड रोल में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अगले महीने से शुरू करेंगे। संजय लीला भंसाली इस समय फिल्म को लेकर कोई डिटेल्स लीक नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल 24 अक्टूबर से फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करे देंगे। फैन्स इन तीनों की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। संजय लीला भंसाली ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके थिएट्रिकल राइट्स बेचकर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहले भी निर्देशक के साथ फिल्में कर चुके हैं। रणबीर कपूर ने तो बॉलीवुड में शुरुआत ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से की थी, जो 2017 में रिलीज हुई थी। दूसरी ओर आलिया ने 2022 की सुपरहिट हिट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भंसाली के साथ काम किया। बताया जा रहा है फिल्म 'लव एंड वॉर' 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article