बॉलीवुड

Loksabha Election 2024 Result: कंगना रनौत की जीत पर खुशी से झूम उठे अनुपम खैर, कहा- 'तुम रॉकस्टार हो..'

Loksabha Election 2024 Result: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 में मंडी लोकसभा सीट से जीत हांसिल कर ली है। एक्ट्रेस की जीत के बाद कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्टर अनुपम खेर ने भी एक्ट्रेस को बधाई देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

Image

Anupam Kher and Kangana Ranaut

Loksabha Election 2024 Result: बॉलीवुड एक्टरअनुपम खेर (Anupam Kher) ने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली राजनीतिक जीत के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बधाई दी है। अभिनेत्री से भाजपा नेता तक का सफर कंगना रनौत ने अपनी मेहनत से तय कर लिया है। कंगना रनौत ने मंडी से चुनाव लड़ा और एक बड़ी जीत भी दर्ज कर ली है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कंगना की कुछ हालिया तस्वीरों वाली एक रील शेयर की है और उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। सोशल मीडिया पर कंगना की इस जीत के बाद उन्हें खूब बधाई मिल रही हैं।

हालांकि ऐसे बेहद कम बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। इन्हीं में से एक अनुपम खेर भी हैं। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपम खेर ने दी कंगना रनौत को जीत की बधाई

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे प्यारी #कंगना! आपकी बड़ी जीत पर बधाई! आप #रॉकस्टार हैं। आपकी यात्रा बहुत प्रेरणादायक है! आपके और #मंडी और #हिमाचलप्रदेश के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। आपने बार-बार साबित किया है कि अगर कोई फोकस रखे और कड़ी मेहनत करे तो 'कुछ भी हो सकता है'! जय हो! ,' सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस को जीत की बधाई दे रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article