Kanye West Accused of Sexual Harassment: गायक-डिजाइनर कान्ये वेस्ट (Kanye West) की Ex-असिस्टेंट ने उन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा कर रही हैं। लॉरेन पिसिकोटा ने 3 जून को मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि लॉरेन ने कान्ये पर गलत तरीके से कॉन्ट्रैक्ट के आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि 'उन्होंने गंदे मैसेज और वीडियो भेजने के बाद उनका यौन उत्पीड़न भी किया है।' उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने, यौन उत्पीड़न और गलत बर्ताव के लिए रैपर पर मुकदमा दायर करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर अब कान्ये के फैंस के बीच यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और वह तरह तरह की बातें भी बना रहे हैं।
फोन पर भी करते थे गंदी हरकतें
रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेन का दावा है कि कान्ये उससे फोन पर बातचीत के दौरान गलत हरकतें किया करते थे और पूछते थे कि क्या वह सुन सकती है या अनुमान लगा सकती है कि वह क्या कर रहे हैं। वह कथित तौर पर यह भी दावा करती है कि वह उसके बॉयफ्रेंड को लेकर भी काफी गलत गलत बात बोला करते थे। इस बीच अब सोशल मीडिया पर लॉरेन द्वारा लगाए जा रहे ये आरोप वायरल हो रहे हैं और लोग इनको लेकर बातचीत कर रहे हैं।
![]()
इस बीच सोशल मीडिया पर कान्ये को लेकर ट्रोलिंग भी शुरू हो गई है। एक्स असिस्टेंट के साथ इन हरकतों की वजह से उनके खिलाफ कई लोग आवाज उठाने लगे हैं।
