बॉलीवुड

Leo Box Office Collection Day 10: 300 करोड़ के नजदीक पहुंची लियो, शनिवार को हुई जबरदस्त कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 29, 2023, 09:28 AM IST

Leo Box Office Collection Day 10: संजय दत्त और थलापति विजय की मूवी लियो को दर्शकों और क्रिटीक्स के औसत रिव्यू ही मिल रहे हैं। बावजूद इसके अब लियो की सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ऊपर कमाई हो गई है। आइए अब 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Leo box office collection Day 9

Leo Box Office Collection Day 10: संजय दत्त (Sanjay Dutt) और थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की मूवी लियो (Leo) को दर्शकों और क्रिटीक्स के औसत रिव्यू ही मिल रहे हैं। बावजूद इसके अब लियो की सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ऊपर कमाई हो गई है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी ने वर्ल्डवाइड पहले ही 500 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। लियो के पहले हाफ को काफी दमदार बताया जा रहा है, लोकेश कनगराज के निर्देशन में थलापति विजय की एक्टिंग ने एक बार फिर लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं विलेन के तौर पर संजय दत्त की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिल रही है।

हालांकि मूवी के सेकेंड हाफ को लेकर दर्शकों के मिक्स रिव्यू सामने आ रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि मूवी का सैकेंड हाफ काफी खराब है। आइए अब लियो के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

लियो ने 10वें दिन की इतनी कमाई

थलापति विजय स्टारर लियो अब 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। 10वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 14 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद अब मूवी का टोटल कलेक्शन 284 करोड़ तक पहुंच गया है। लियो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article