बॉलीवुड

Lahore 1947: इस महीने में रिलीज होगी सनी पाजी की फिल्म, Rajkumar Santoshi ने किया बड़ा खुलासा

Sunny Deol's Lahore 1947 Release Date: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार संतोषी ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Image

Sunny Deol's Lahore 1947

Sunny Deol's Lahore 1947 Release Date: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस मूवी को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस मूवी में सनी देओल की एक्टिंग देखने के लिए फैन्स लंबे समय से बेताब हैं। फैन्स को बढ़ती बेताबी को ध्यान में रखते हुए अब 'लाहौर 1947' के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राजकुमार संतोषी ने बताया है कि वो 'लाहौर 1947' को इसी साल रिलीज करने की प्लानिंग करने में लगे हुए हैं।

2025 में ही रिलीज होगी 'लाहौर 1947'

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने 'लाहौर 1947' की रिलीज को लेकर कहा, 'मैं इस साल अक्टूबर या नवंबर में फिल्म को रिलीज करने के बारे में सोच रहा हूं। इस फिल्म को बनाने के लिए मैंने 20 सालों तक लंबा इंतजार किया है। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। जब जो चीजें होनी होती है, तभी होती है। मैं हमेशा से ही इसे सनी देओल के साथ बनाना चाहता था। वो स्क्रीन पर क्लासिक और कंटेम्पररी का कॉम्बिनेशन दिखाने में माहिर हैं। 'घायल' और 'घातक' सहित सनी देओल के साथ ये फिल्में मेरे करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुईं। मुझे यकीन हैं कि 'लाहौर 1947' भी लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रहेगी।'

'लाहौर 1947' में दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी के साथ राजकुमार संतोषी पहली बार काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस के बारे में उन्होंने कहा, 'वो बीते 50 सालों से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं। लाहौर 1947 में वो अपने करियर को और आगे ले जाती दिखाई देंगी। इस फिल्म में शबाना आजमी को देखकर लोगों की आंखें नम होना तय है। वो फिल्म का अहम हिस्सा हैं। मैं उनके साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब हूं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article