बॉलीवुड

सनी देओल ने संजय दत्त संग पुराने फोटोशूट पर दिया रिएक्शन, 'लाहौर 1947' एक्टर ने कहा- 'सब अपनी मसल्स...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2025, 09:14 AM IST

Sunny Deol on Viral old Photoshoot: 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) फेम एक्टर सनी देओल (Sunny Deo) ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने एक पुराने फोटोशूट को लेकर रिएक्शन दिया है। जिसके बाद से सनी देओल का वो फोटोशूट फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

Image

Sunny Deol Old Photoshoot

Sunny Deol on Viral old Photoshoot: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी नई रिलीज हुई फिल्म जाट (Jaat) को लेकर काफी चर्चा में हैं। सनी देओल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। सनी देओल इस फिल्म के साथ-साथ अपने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। सनी देओल ने इस इंटरव्यू में अपने एक पुराने फोटोशूट को लेकर बात की। इस फोटोशूट में सनी देओल के साथ-साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) और चंकी पांडे (Chunky Panday) भी थे। तो चलिए जानते हैं सनी देओल ने इस फोटोशूट को लेकर क्या रिएक्शन दिया है।

सनी देओल ने फोटोशूट को लेकर कही ये बात

'लाहौर 1947' (Lahore 1947) के एक्टर सनी देओल अपने एक पुराने फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सनी देओल हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अपने एक पुराने फोटोशूट को लेकर बात की। एक्टर से फोटोशूट में मसल्स फ्लॉन्ट करने को लेकर सवाल किया गया था, तब 'लाहौर 1947' के एक्टर ने कहा, 'उस जमाने में सब अपनी मसल्स दिखाने की कोशिश में रहते थे। हम तीनों भी बस यही कर रहे थे। उस वक्त ये ट्रेंड था, और लोग इसे खूब पसंद करते थे। लेकिन तस्वीर देखकर आज भी मजा आता है।' सनी देओल के इस रिएक्शन के बाद एक्टर का फोटोशूट सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। आपको बता दें कि सनी देओल की ये वायरल फोटो फिल्म पाप की दुनिया (Paap Ki Duniya) के दौरान की है।

'लाहौर 1947' में नजर आएंगे सनी देओल

फिल्म 'जाट' में धमाल मचाने के बाद सनी देओल 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' इसी साल अगस्त में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article