बॉलीवुड

Kuttey Movie Leaked online: Arjun Kapoor-Tabu की मूवी को लगी Tamilrockers-Filmyzilla की नजर, HD प्रिंट लीक

Kuttey Full Movie Leaked Online: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की नई फिल्म कुत्ते (Kuttey) कुछ देर पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है। कंटेंट बेस्ड इस मूवी के रिलीज होते ही तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट (Utorrent) जैसी साइट्स की नजर इस पर पड़ गई है। इन साइट्स ने अर्जुन कपूर और तब्बू (Tabu) की मूवी रिलीज होते ही इंटरनेट पर लीक कर दी है।

Image

Kuttey Leaked online: रिलीज होते ही Arjun Kapoor-Tabu की मूवी को लगी Tamilrockers-Filmyzilla की नजर, HD PRINT हुआ लीक

Kuttey Leaked online: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर काफी लम्बे समय से एक हिट मूवी का इंतजार कर रहे हैं। अर्जुन कपूर पिछले लम्बे वक्त से कंटेंट बेस्ड फिल्में कर रहे हैं लेकिन दर्शक उनकी फिल्मों पर प्यार नहीं बरसा रहे हैं। अर्जुन कपूर 13 जनवरी के दिन अपनी नई मूवी कुत्ते लेकर आए हैं, जिसमें उनके साथ राधिका मदान, तब्बू और कुमुद मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। इन कलाकारों की वजह से ही दर्शक कुत्ते (Kuttey) को लेकर काफी उत्साहित हैं लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट (Utorrent) जैसी वेबसाइट्स की नजर इस पर पड़ गई है। बताया जा रहा है कि इन वेबसाइट्स ने अर्जुन कपूर की कुत्ते इंटरनेट पर लीक कर दी है, जिस कारण मेकर्स परेशान हो उठे हैं। फिल्म कुत्ते कंटेंट बेस्ड मूवी है, जिसे सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया गया है। ऐसे में इसकी कमाई सीमित रहने की उम्मीद है लेकिन कुत्ते लीक होने की वजह से फिल्म की फर्स्ट डे की कमाई पर असर पड़ सकता है।

फिल्म कुत्ते को मिल रहे हैं शानदार रिव्यूज

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बीते दिनों कुत्ते की स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें कई लोग पहुंचे थे। इनमें कई मीडियावाले भी थे, जिन्होंने कुत्ते को एक बेहतरीन थ्रिलर बताया है। फिल्म पत्रकारों के अनुसार आसमान भारद्वाज ने फिल्म कुत्ते को खूबसूरती से बनाया है, जो एक बार भी हिलने का मौका नहीं देती है। फिल्म कुत्ते लगातार बांधे रखती है, जिस कारण दर्शक सीट से हिलते नहीं है। कलाकारों की एक्टिंग की बात करें तो अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है।

कुत्ते के लीक होने की वजह से पड़ेगा कमाई पर असर

ट्रेड पंडितों की मानें तो कुत्ते के इंटरनेट पर लीक होने की वजह से इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है। कोरोना के बाद से ही दर्शक सिनेमाघरों में कदम नहीं रख रहे हैं। ऐसे में अगर कोई मूवी इंटरनेट पर लीक हो जाएगी तो उसका टिकिट कौन ही खरीदेगा? आप फिल्म कुत्ते को थिएटर में देखेंगे या फिर घर पर? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article