बॉलीवुड

कुमार सानू ने किया था पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य को प्रेग्नेंसी में टॉर्चर, सिंगर पर लगे ये गंभीर आरोप

Kumar Sanu Ex Wife Allegation: सिंगर कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने उनपर चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। रीटा ने सिंगर के परिवार वालों पर टॉर्चर का इल्जाम लगाया। सिर्फ यही सिंगर की पहली पत्नी ने ये तक बताया कि उन्हे घर से बाहर जाने की भी इजाजत नहीं थी।

Image

Image Source: Instagram

Kumar Sanu Ex Wife Allegation: बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू अब सिर्फ अपने गानों को लेकर ही नहीं अब पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। एक एक कर कुमार सानू को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। पहले 'बिग बॉस 19' के घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने और कुमार सानू के लिव इन रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। अब कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने सिंगर और उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए। रीटा के इन खुलासों को सुन लोगों के कान सन्न रह गए कि ऐसा भी किसी औरत के साथ हो सकता है।

कुमार सानू (Kumar Sanu) की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने हाल ही में 'फिल्म विंडो' से बातचीत करते हुए बताया कि जब मैं प्रेग्नेंट थी तब उन्होंने मुझे कोर्ट में घसीटा, जबकि उस समय सिंगर का अफेयर चल रहा था जो अब जाकर सामने आया है। जब मैं तीसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थी जो मुझे टॉर्चर किया गया। कुमार सानू ने मुझे घर से बाहर जाने और पार्लर में वैक सिंग कराने की भी इजजात नहीं दी थी। कुमार सानू की बहनें अपने पति और बच्चों को छोड़कर सिंगर के साथ एक ही कमरे में सोती थीं।

रीटा भट्टाचार्य ने ये भी खुलासा किया कि कुमार सानू जरा से भी मेहनती नहीं थे। सिर्फ 1 पर्सेन्ट सिंगिंग टैलेंट और बाकी रीटा के बढ़ावे से आज कुमार सानू फेमस हुए। कुमार सानू ने रीटा और जान को भी ब्लॉक कर दिया। रीटा ने बताया कि आशिकी की सफलता के बाद शानू का उनके प्रति व्यवहार बदल गया था। इस इंटरव्यू के बाद लोगों के मन में कुमार सानू को लेकर इमेज बदल गई है। रीटा के खुलासों को सुन हर कोई शॉक है कि सिंगर ने कुछ ऐसा भी किया था। बता दें साल 1994 में रीटा और सिंगर का तलाक हो गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article