Krushna Abhishek on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की थीं। दरअसल, सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे। गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा के लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी। वहीं उन्होंने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बात की थी। गोविंदा ने कहा था कि कृष्णा के टीवी शोज के राइटर्स उन्हें ऐसी बातें कहने के लिए उकसाते हैं जो उन्हें अपमानजनक लगती हैं। इस बारे में अब कृष्णा ने भी बात की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....
क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच के निजी विवाद अब दुनिया के सामने आ गया है। सुनीता ने आरोप लगाया है कि गोविंदा का कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। गोविंदा ने हाल ही में इस पर जवाब दिया था। साथ में उन्होंने अपने भांजे कृष्णा का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि अगर आप कृष्णा के टीवी शो देखें तो नोटिस करेंगे कि राइटर्स उन्हें ऐसी बातें बुलवाते हैं जिससे उनकी बेइज्जती होती है। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने कृष्णा को सावधान किया था कि उन्हें उनका इस्तेमाल करके बेइज्जत किया जा रहा है, लेकिन जब वे ऐसा कहते थे तो सुनीता नाराज हो जाती थीं। गोविंदा ने खुद को शांत स्वभाव का बताया और कहा कि उन्हें हमेशा समझ नहीं आता कि उनके दोस्त कब गुस्सा होते हैं या कब ठीक रहते हैं।
कृष्णा ने कही ये बात
एचटी सिटी ने कृष्णा से इस बारे में बात की है। कृष्णा ने कहा कि वे गोविंदा मामा से बहुत प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। वे एक लेजेंड हैं और उनकी सोच नेक्स्ट लेवल की है। शायद इसलिए वे चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं। एक ही बात किसी को पॉजिटिव लग सकती है तो किसी को व्यंग्य। मैं इसे पॉजिटिव तरीके से लेता हूं। बता दें कि पहले एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि 2016 से परिवार में जो मतभेद थे, अब वे ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णा उनके साथ बड़े हुए हैं, विनय, डम्पी और देवर के बेटे के साथ। मेरे लिए वे सब मेरे बच्चे हैं। मैंने सब कुछ भुला दिया है। अब बस चाहती हूं कि सभी बच्चे हंसें, खेलें और खुश रहें। मैं सबको आशीर्वाद देती हूं।
