KRK trolled Vivek for praising Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करके ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म पठान का लोग जिस तरह से विरोध कर रहे थे, उसे देख कई लोग सोच रहे थे कि यह मूवी रिलीज भी हो पाएगी? इतने विरोध के बीच शाहरुख खान ने न केवल फिल्म पठान को सिनेमाघरों में बिगेस्ट रिलीज दिलाई बल्कि इस फिल्म को शानदार तरह से प्रमोट भी किया, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 900 करोड़ के पार निकल चुकी है। फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर साबित होते ही कई लोगों के सुर बदलते दिख रहे हैं, जो बायकॉट गैंग के सपोर्टर के रूप में जाने जाते हैं।
डायरेक्टर विवेक अग्रिहोत्री का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पठान की तारीफ करते दिख रहे हैं। विवेक इसमें कहते नजर आ रहे हैं कि फिल्म पठान किन-किन कारणों के चलते हिट हुई। विवेक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, 'पठान शाहरुख खान के करिश्मे की वजह से हिट हुई है। उन्होंने इसे शानदार तरीके से मार्केट किया। शाहरुख ने इसे ऐसे प्रमोट किया कि ये मेरी जिम्मेदारी है। फिल्म को उन बयानों का भी फायदा हुआ, जो इसके खिलाफ थे। लोगों ने पठान के खिलाफ फालतू की बयानबाजी की, जिसका इसे फायदा हुआ।'
विवेक अग्निहोत्री का ये वीडियो शेयर करते हुए कमाल आर खान ने उनका मजाक उड़ाया है। कमाल आर खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'ये लो जी... अब विवेक शाहरुख खान को सुपरस्टार मानते हैं और वो भक्तों को बेवकूफ बता रहे हैं। क्या मजाक है... शाहरुख खान ने साबित कर दिया है कि गिरते हैं सह सवार ही मैदाने जंग में, वो थिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले।' केआरके के अलावा आम लोग भी विवेक का मजाक उड़ा रहे हैं।
