बॉलीवुड

Varun Dhawan ने साउथ डायरेक्टर के लिए मारी Aditya Chopra की मूवी को लात, KRK ने ऐसे ली चुटकी

Varun REJEACTS Aditya Chopra Movie: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) को लेकर यह खबर सामने आई है कि उन्होंने जवान डायरेक्टर एटली की सुपरहिट साउथ मूवी थेरी का हिन्दी रीमेक साइन किया है। कमाल आर खान ने वरुण धवन का मजाक उड़ाया है क्योंकि उन्होंने ये मूवी आदित्य चोपड़ा की फिल्म ठुकराकर साइन की है।

Image

KRK Made Fun of Varun

Varun REJEACTS Aditya Chopra Movie: कमाल आर खान इन दिनों बॉलीवुड कलाकारों को लगातार निशाना बना रहे हैं। शाहरुख खान, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन के बाद केआरके ने वरुण धवन की भी खिल्ली उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कमाल आर खान ने ट्वीट करके कहा है कि वरुण धवन ने आदित्य चोपड़ा की मूवी ठुकराकर एटली की साल 2016 में रिलीज हुई मूवी थेरी साइन की है। इसका डायरेक्शन एटली के फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर करेंगे। (इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट नहीं हैं Varun Dhawan की पत्नी नताशा दलाल! मीडिया को दिया करारा जवाब)

KRK ट्वीट करके उड़ाया Varun Dhawan का मजाक

कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में वरुण धवन को नेपोकिड बोलते हुए कहा है, 'नेपोकिड और सुपर फ्लॉप एक्टर वरुण धवन ने साउथ की सुपरहिट फिल्म थेरी का हिन्दी रीमेक साइन किया है, जिसे एटली ने बनाया था। इस फिल्म को हिन्दी में एटली का फर्स्ट असिस्टेंड डायरेक्टर बनाएगा। वरुण दो लगता है कि सिर्फ साउथ डायरेक्टर्स को पता है कि हिट फिल्म कैसे बनाते हैं? वरुण ने ये मूवी आदित्य चोपड़ा की फिल्म छोड़कर साइन की है।'

बता दें वरुण धवन काफी लम्बे समय से हिट फिल्म डिलीवर करने में नाकामयाब रहे हैं। ऐसे में कमाल आर खान लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं। कमाल आर खान वरुण धवन को फ्लॉप एक्टर घोषित कर चुके हैं और उनका मानना है कि वरुण कभी भी हिट फिल्म डिलीवर नहीं कर पाएंगे। देखना होगा कि वरुण थेरी रीमेक के साथ केआरके को गलत साबित कर पाएंगे या फिर नहीं? वैसे आपको क्या लगता है, क्या वरुण धवन थेरी रीमेक के साथ बॉलीवुड पर सफल वापसी कर पाएंगे? कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article