बॉलीवुड

Pathaan Advane Booking: KRK ने मोदी जी को दिया शाहरुख खान की फिल्म पठान की बम्पर एडवांस बुकिंग का क्रेडिट, बताई ये वजह

Pathaan become hit because of PM Modi says KRK: कमाल आर खान (KRK) के अनुसार अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) नेताओं से यह नहीं बोलते कि वो फिल्मों पर बयानबाजी करने से बचें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान की एडवांस बुकिंग इतनी कमाल की नहीं हती। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही लोगों के दिलों से डर मिटा, जिसके बाद पठान की एडवांस बुकिंग में उछाल आयी।

Image

Pathaan Advane Booking: KRK ने मोदी जी को दिया शाहरुख खान की फिल्म पठान की बम्पर एडवांस बुकिंग का क्रेडिट, बताई ये वजह

Pathaan become hit because of PM Modi says KRK: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी पठान इस वक्त हर ओर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पठान अपनी एडवांस बुकिंग के जरिए सबको चौंकाकर रख दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स तो भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह वही फिल्म है, जिसको लेकर इतना विरोध हो रहा था। फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग जब रिलीज हुआ था, तब लोगों को लगा था कि शाहरुख खान की सारी मेहनत पानी में चली जाएगी लेकिन किंग खान को पता है कि हारी हुई बाजी कैसे जीतनी है?

किंग खान की सूझबूझ का ही नतीजा है कि फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज होने से पहले ही 30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। जिन दिनों फिल्म पठान को लेकर विरोध प्रदर्शन चरम पर था, उस वक्त शाहरुख खान ने मुद्दे पर जुबान नहीं खोली और शांति बनाकर रखी। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की समझ का ही नतीजा है कि अंत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनका साथ दिया और कहा कि नेताओं को फिल्मों पर बयानबाजी करने से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान के विरोध के सारे स्वर धीमे पड़ गए और हर किसी पर पठान का खुमार चढ़ने लगा।

बॉलीवुड क्रिटीक कमाल आर खान (KRK) ने बीते दिन एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि पठान की एडवांस बुकिंग इतनी कमाल की नहीं रहती अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया के सामने खुलकर यह नहीं बोलते कि नेताओं को फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए तो पठान की एडवांस बुकिंग इतनी कमाल की नहीं हो सकती थी। कमाल आर खान ने फिल्म की एडवांस बुकिंग का सारा क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया है, जिनके एक बयान ने दर्शकों के दिलों से डर मिटा दिया और वो पठान का टिकिट खरीदने में झिझक नहीं रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article