बॉलीवुड

बजने वाली है शहनाई, इस दिन एक होंगे नूपुर सेनन- स्टेबिन, फैंस में खुशी की लहर

Nupur Sanon and Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी की खबरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस बीच दोनों की शादी की डेट सामने आ गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन साल 2026 में सात फेरे लेने वाले हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Nupur Sanon and Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन को साथ देखा जाता है। नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी की खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच दोनों की शादी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। नई रिपोर्ट की मानें तो नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन जल्द ही 7 फेरे लेने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

कब होगी नूपुर सेनन और स्टेबिन की शादी

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन की पुष्टि हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होगी।पहले जो अलग-अलग तारीखें बताई जा रही थीं, वे सही नहीं थीं। एचटी मीडिया को सूत्र ने बताया कि शादी के कार्यक्रम तीन दिन चलेंगे 9, 10 और 11 जनवरी को, और शादी समारोह 11 जनवरी को होगा। एक सूत्र ने बताया, 'परिवारों ने 11 जनवरी को शादी का दिन तय कर लिया है। शादी निजी लेकिन शानदार तरीके से हो रही है, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। उदयपुर में हाल के वर्षों में कई बड़ी सेलिब्रिटी शादियां हुई हैं, लेकिन यह जश्न ज्यादातर निजी रहेगा और फिल्म व संगीत जगत से बहुत कम लोग आएंगे।

रिसेप्शन में शामिल होंगे बॉलीवुड स्टार्स

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन चाहते थे कि शादी काफी पर्सनल रहे। इसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हो। के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। उदयपुर शादी में इंडस्ट्री से आने वालों में नूपुर सेनन की बहन कृति सेनन और उनके करीबी लोग शामिल होंगे। बाकी मनोरंजन जगत के लोग शादी में नहीं आएंगे। हालांकि, इंडस्ट्री के दोस्त मुंबई में अलग रिसेप्शन में शामिल होंगे, जो 13 जनवरी को होगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article