बॉलीवुड

कृति सेनन के बर्थडे को कबीर बहिया ने बनाया खास, शेयर की अनसीन फोटो

Kabir Bahia Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर कृति को सभी लोग विश कर रहे हैं। इस बीच कृति सेनन के जन्मदिन को कबीर बहिया ने खास बना दिया है। कबीर बहिया ने एक तस्वीर शेयर कर कृति सेनन पर प्यार लुटाया है। कबीर का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है।

Image

pic source-instagram

Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कृति सेनन को लेग दिल खोलकर प्यार दे रहा हैं। फैंस समेत तमाम बॉलीवुड सितारे कृति सेनन को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच कबीर बहिया ने एक्ट्रेस कृति सेनन को खास अंदाज में विश किया है। कबीर बहिया का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है कबीर बहिया के लेटेस्ट पोस्ट पर...

कबीर बहिया ने कृति सेनन पर लुटाया प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और कबीर बहिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है। हालांकि अभी तक कबीर और कृति ने अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं किया है। इस बीच कृति सेनन के बर्थडे को कबीर बहिया ने खास बना दिया है। कबीर ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कृति के साथ स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए कबीर ने कृति को बर्थडे विश किया है। अब कबीर का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

kritikabir

kritikabir

इस फिल्म में नजर आएंगी कृति सेनन

कबीर बहिया से पहले भी कृति सेनन ने कई लोगों को डेट किया था। हालांकि वे सभी कृति की लाइफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन, प्रभास समेत कई सितारों के नाम शामिल है। कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। कृति सेनॉन की कई फिल्में पाइपलाइन में है। जानकारी के मुताबिक कृति, रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article