बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइन हैं, जिन्होंने एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई और दशकों तक उनके दिलों पर राज किया। कई हसीनाएं ऐसी भी हैं, जिनका करियर केवल फिल्मों तक सिमित नहीं रहा और उन्होंने समय रहते हुए अपना बिजनेस शुरू किया। आज हम आपको 80 और 90 के दशक की ऐसी ही हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मों में काम कर आज के सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं। तो चलिए जानते हैं कौन वो हीरोइन...
80 और 90 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक रहीं नीलम कोठारी ने कई सुपरहिट मूवीज में काम किया है। नीलम कोठारी ने अपने समय में इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया था।
नीलम कोठारी की खूबसूरती का हरकोई दीवाना था। 90 के दशक में नीलम कोठारी का अफेयर बॉबी देओल के साथ रहा था। बॉबी देओल ने नीलम से शादी तक करने का मन बना लिया था लेकिन पिता धर्मेंद्र की वजह से दोनों एक नहीं हो पाए।
गोविंदा और नीलम कोठारी ने 'लव 86', 'इल्जाम', 'हत्या' और 'खुदगर्ज' जैसी बेहतरीन मूवीज में काम किया था। इन फिल्मों में काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। दोनों की केमिस्ट्री भी फैन्स को खूब पसंद थी लेकिन यह जोड़ी भी एक नहीं हो पाई।
बॉबी देओल और गोविंदा से दिल लगाने के बाद नीलम कोठारी ने ऋषि सेठिया से साल 2000 में शादी की थी। यह शादी ज्यादा महीनों तक नहीं टिक पाई और 2002 में दोनों का तलाक हो गया।
ऋषि सेठिया से तलाक लेने के बाद नीलम कोठारी एक बार फिर अकेली पड़ गई थीं। कई सालों तक अकेले रहने के बाद नीलम ने करण जौहर के कहने पर दूसरी शादी करने का मन बनाया। उन्होंने 2011 में अभिनेता समीर सोनी से शादी की।