बॉलीवुड

Kriti-Pulkit Wedding: हरियाणा के मानेसर में ग्रैंड वेडिंग करने जा रहा हैं कपल , जानें कब से शुरू होंगी हल्दी-मेहंदी की रस्में

Kriti-Pulkit Wedding: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट कल 13 मार्च , बुधवार को शादी करने जा रहे हैं। कपल हरियाणा राज्य के मानेसर के आईटीसी ग्रैंड होटल में शादी करने वाला है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कृति और पुलकित अब एक-दूजे का हाथ सात जन्मों के लिए थामने वाले हैं।

Image

Kriti-Pulkit Wedding Details

Kriti-Pulkit Wedding: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चला हुआ है । कुछ समय पहले रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी( Jaccky Bhagnani) ने शादी की थी। वहीं अब बॉलीवुड के एक और क्यूट कपल कृति खरबंदा( Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट( Pulkit Samrat) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कृति और पुलकित अब एक-दूजे का हाथ सात जन्मों के लिए थामने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कब हो रही है कपल की शादी और कैसा होगा हर इवेंट ।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट कल 13 मार्च , बुधवार को शादी करने जा रहे हैं। कपल हरियाणा राज्य के मानेसर के आईटीसी ग्रैंड होटल में शादी करने वाला है। कपल की शादी शानदार तरीके से होगी, जिसमें परिवार और दोस्तों की टोली नजर आएगी। शादी के फंक्शन आज सुबह से शुरू हो जाएंगे। जिसमें हल्दी , मेहंदी और संगीत होगा। वहीं कल शाम को कृति और पुलकित को एक साथ एयरपोर्ट से निकलते देखा गया था। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तलाकशुदा हैं पुलकित सम्राट

बताते चले कि पुलकित सम्राट ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी। दोनों का रिश्ता केवल एक साल तक चला और इनका डिवोर्स हो गया। डिवोर्स के बाद पुलकित की लाइफ में कृति आई और दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ी। पुलकित को फिल्म फुकरे से अलग पहचान मिली थी। जिसके बाद फिल्म के अगले दो पार्ट हिट साबित हुए। वहीं फुकरे की टीम की शादी में आने की पूरी संभावना है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article