बॉलीवुड

डिनर टेबल पर Athiya Shetty से नजरें नहीं हटा पा रहे थे KL Rahul, ट्रोल्स बोले 'इसीलिए बॉल नहीं दिखती...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 10, 2022, 08:04 PM IST

KL Rahul and Athiya Shetty Viral Photo: के. एल राहुल और आथिया शेट्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में लवबर्ड्स एक- दूसके में खोए हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं के.एल राहुल को ट्रोल।

Image

kl rahul and athiya shetty (credit pic: instagram)

KL Rahul and Athiya Shetty Viral Photo: लवबर्ड आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (K.L Rahul) एक बार फिर सुर्खियों में है। टी-20 वर्ल्ड कप मैच टूर्नामेंट के दौरान राहुल और आथिया की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुई थी। दोनों को साथ में शॉपिंग करते हुए देखा गया था। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इंडिया वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इंडिया इंग्लैंड से टी -20 वर्ल्ड कप का सेमी फिनाले मैच हार गया। देशवासियों की इस बार टीम इंडिया से पूरी उम्मीदें थे। लेकिन ये सपना टूट गया। मैच हारने के बाद ट्रोलर्स पड़ गए के एल राहुल के पीछे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

मैच हारने के बाद आथिया और राहुल की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में आथिया और राहुल टीम इंडिया के क्रिकेटर के साथ डिनर टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। डिनर टेबल पर आथिया और राहुल एक- दूसरे के अगल- बगल बैठे दिखाई दिए। कपल डिनर टेबल पर एक- दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। फोटो में विराट कोहली भी दिखाई दे रहे हैं।

आथिया और के एल राहुल की फोटो हुई वायरल

कपल एक- दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते हैं। इस वायरल फोटो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने के एल राहुल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। आथिया हर मैच में अपने पार्टनर केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ जाती हैं। कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और आथिया प्राइवेट वेडिंग करेंगे। ये शादी सुनली शेट्टी के खंडाला वाले घर में होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article