बॉलीवुड

Yentamma Song Released: Salman Khan संग लुंगी उठाकर थिरके Ram Charan-Venkatesh, देखें धमाकेदार डांस नम्बर

Yentamma Song Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना येंतम्मा रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान साउथ सुपरस्टार राण चरण (Ram Charan) और वेंकटेश (Venkatesh) के साथ लुंगी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। किसी का भाई किसी की जान का इंतजार कर रहे दर्शकों को भाईजान का नया गाना काफी पसंद आ रहा है।

Image

Yentamma Song

Yentamma Song Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना येंतम्मा रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) के साथ साउथ के दो बड़े सुपरस्टार वेंकटेश (Venkatesh) और राम चरण (Ram Charan) थिरकते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान में वेंकटेश अहम किरदार निभाते दिखेंगे लेकिन राण चरण ने भाईजान की दोस्ती में इस गाने के लिए स्पेशल कैमियो किया है। राम चरण और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। भाईजान ने जब राम चरण से येंतम्मा सॉन्ग मे ंकैमियो करने के लिए कहा तो वो मना नहीं कर पाए।

किसी का भाई किसी की जान के नए गाने येतम्मा की बात करें तो यह एक सेलीब्रेशन सॉन्ग है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ये गाना उस वक्त आएगा जब सलमान खान अपने भाइयों के साथ पूजा हेगड़े के घर जाएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े साउथ की रहने वाली दिखाई जाएंगी, जिस कारण गाने का टेक्सचर साउथ के गाने की तरह है। येतम्मा गाने में सलमान खान लुंगी में दिखाई दे रहे हैं। भाईजान ने कोशिश की है कि वो साउथ के लोगों की तरह ही लुंगी में डांस करें। भाईजान के ऊपर लुंगी काफी सूट कर रही है और जब वो वेंकटेश-राण चरण के साथ लुंगी उठाकर डांस करते हैं तो फैंस को भी झूमने का मन करने लगता है।

यहां देखें किसी का भाई किसी की जान का नया गाना येंतम्मा:

ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी। फिल्म को भाईजान ने अपने ही बैनर तले बनाया है। इस फिल्म में पलक तिवारी और शहनाज गिल बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इससे पहले इन दोनों ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। आपको फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article