बॉलीवुड

King: सुहाना खान के जन्मदिन से पहले शाहरुख खान स्टारर की शूटिंग शुरू करेंगे Siddharth Anand !! पोस्ट कर बढ़ाई फैन्स की बेताबी

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर फैन्स बेहद बेक़रार हैं। 20 मई के दिन 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है। कयास लगाए जा रही है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

Image

Shah Rukh Khan's King

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) की खूब चर्चा हो रहा है। शाहरुख खान के फैन्स इस मूवी के लिए बेताब हैं। बीते दिन 'किंग' को डायरेक्ट करने जा रहे हैं सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट कर फैन्स की बेताबी को चार गुना बढ़ा दिया है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने सुहाना खान (Suhana Khan) के 25वें जन्मदिन से पहले ही फिल्म 'किंग' की शूटिंग को शुरू करने का फैसला कर लिया है।

सुहाना खान के जन्मदिन से पहले शुरू होगी 'किंग' की शूटिंग

सिद्धार्थ आनंद ने एक्शन ड्रामा 'किंग' को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर बड़ा अपडेट साझा किया है। सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'कल।' इस ट्वीट को देखने के बाद फैन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि डायरेक्टर 21 मई से फिल्म 'किंग' को शुरू करने जा रहे हैं। यह पोस्ट इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैन्स का यह भी मानना है कि सुहाना खान का 25वां जन्मदिन 22 मई को है और इससे पहले मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

सिद्धार्थ आनंद के ट्वीट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अगर साल के अंदर रिलीज करवा दें तो मजा ही आ जाएगा।' शाहरुख खान और सुहाना खान की 'किंग' कथित तौर पर 1994 में रिलीज हुई फ्रेंच क्लासिक 'लियोन: द प्रोफेशनल' का हिंदी रूपांतरण है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एंट्री हुई है। उन्हें फिल्म में सुहाना खान की मां के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। 'किंग' में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article