टीवी मसाला

तो इसलिए Govinda की पत्नी ने किया कृष्णा-कश्मीरा को माफ, पोतों से मिलने पर बोलीं- पहली बार उन्हें देखकर...

Govinda Wife Sunita Ahuja On Forgiving Krushna Abhishek-Kashmera Shah: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को माफ करने की वजह जाहिर की है। उन्होंने दोनों को 'लाफ्टर शेफ्स 3' में सरप्राइज दिया था।

Image

सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा को माफ करने पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Govinda Wife Sunita Ahuja On Forgiving Krushna Abhishek-Kashmera Shah: मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया, जहां उनका कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के साथ रियूनियन हुआ। सुनीता आहूजा ने नेशनल टीवी पर अपने भांजे और बहू को माफ किया, साथ ही अपने दोनों पोतों से भी मुलाकात की। तीनों को साथ देख फैंस भी भावुक हो गए। वहीं अब इस बात पर सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने चुप्पी तोड़ी है। सुनीता आहूजा ने मिड-डे संग बातचीत के दौरान कृष्णा-कश्मीरा को माफ करने की वजह जाहिर की। साथ ही अपने दोनों पोतों से हुई पहली मुलाकात पर भी दिल का हाल बयां किया। यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: 'आजतक घर पर चाय नहीं पिलाई'- Sunita Ahuja ने की शिकायत, बदले में कृष्णा अभिषेक ने भी खोल दी पोल

    सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बताया कि उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स 3' का न्योता पहले भी कई बार आ चुका है, लेकिन इस बार उन्होंने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को सरप्राइज दिया। सुनीता आहूजा ने कहा, "मेरा आखिरकार कृष्णा-कश्मीरा से मिलाप हो गया। विपुल मेरे पास दो से तीन बार आ चुका है, मुझे शो पर बुलाने क लिए। मैंने कश्मीरा और कृष्णा से पहले बात की थी, लेकिन फिर मैंने सरप्राइज देने का फैसला किया। उन्हें नहीं पता था कि मैं आ रही हूं। उन्हें देखकर काफी अच्छा लगा, वे मेरे बच्चे हैं।" यह भी पढ़ें: Anupamaa: रुपाली गांगुली की छवि सुधारने में लगे Rajan Shahi? सेट पर एक्ट्रेस के झगड़ों पर बोले- वो सॉफ्ट टारगेट...
    sunita ahuja krushna abhishek (1)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के जुड़वा बच्चों से मुलाकात पर भी दिल की बात कही। सुनीता आहूजा ने कहा, "14 साल हो गए हैं उस विवाद को। मैं अपने दिल में बोझ नहीं रखना चाहती थी तो मैंने उन्हें माफ करने का फैसला किया। मैं अपने दोनों पोतों से पहली बार मिलकर बहुत खुश हुई। वे बहुत प्यारे हैं और उन्हें देखकर मेरा दिल भर आया कि वे मेरी तरह दिखते हैं। वे बहुत गुड-लुकिंग हैं, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।" बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' में सुनीता आहूजा को देख कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने उनके पैरों में गिरकर माफी मांगी थी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article