बॉलीवुड

Kiara Advani-Sidharth Malhotra की नन्ही परी से मिलने पहुंचे दादा-दादी और नाना-नानी, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Parents Visits Hospital: बॉलीवुड के सुपरस्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मम्मी-पापा बन चुके हैं। कियारा आडवाणी ने बीती रात बेटी को जन्म दिया। फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अब बच्ची के नाना-नानी और दादा दादी भी उससे मिलने पहुंचे।

Image

फोटो क्रेडिट- कियारा आडवाणी इंस्टाग्राम

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Parents Visits Hospital: बॉलीवुड के सुपरस्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडस्ट्री के चहीते कपल में से एक हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बीती रात मम्मी-पापा बने। कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया और इस खुशखबरी को कपल ने एक साथ फैंस के साथ साझा किया। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को घर आई नन्ही परी के लिए फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक खूब बधाइयां दे रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की नन्ही परी की झलक देखनेके लिए अभी से ही फैंस भी बेताब हो गए हैं। वहीं हाल ही में बच्ची के नाना-नानी और दादा-दादी उससे मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के मम्मी-पापा का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कियारा आडवाणी ने मुंबई के गिरगांव क्षेत्र में मौजूद एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। वहीं उनके मम्मी-पापा वीडियो में अस्पताल में एंट्री करते दिखाई दिये। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी में इस बात का ऐलान किया था कि वे जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कपल ने ड्यू डेट अगस्त साझा की थी।

वहीं आज अपनी पोस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। उन्होंने ज्वॉइंट स्टेटमेंट में लिखा, "हमारा दिल भर आया है, हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हम दोनों के घर बेटी ने जन्म लिया है।" कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की बात करें तो दोनों ने साल 2023 में राजस्थान में सात फेरे लिये थे। कियारा और सिद्धार्थ ने 'शेरशाह' में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री तारीफ के लायक थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article