बॉलीवुड

Kiara Advani Pregnant: सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर गूंजने वाली है नन्हे मेहमान की किलकारी, कियारा आडवाणी ने दी गुड न्यूज

Kiara-Siddharth Malhotra are Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फैंस को बेहद खूबसूरत तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह जल्द ही मां बनने जा रही है। शादी के दो साल बाद इस जोड़े ने यह खुशखबरी सुनाई है जिसने सभी का दिल खुश कर दिया।

Image

Kiara Advani Pregnant

Kiara-Siddharth Malhotra are Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी( Kiara Advani) ने आज फैंस को बेहद खूबसूरत तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह जल्द ही मां बनने जा रही है। कुछ ही देर पहले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर दो छोटे-छोटे मोजो की फोटो शेयर की है और लिखा है "हमारे जीवन की सबसे प्यारी खुशी जल्द आ रही है"। इसे देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। शादी के दो साल बाद सिद्धार्थ-कियारा ने यह खुशखबरी दी है। इस पोस्ट पर लोगों की बधाइयों का ताता लग गया है और हर कोई उन्हें शुभकमानएं भेज रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी( Kiara Advani) बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक कही जाती है। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। कपल की यह शादी बहुत ही आलीशान थी और चर्चा में रही थी। अब शादी के दो साल बाद जोड़ा माता-पिता बनने वाला है। लंबे समय से यह अफवाह तेज थी कि कियारा और सिद्धार्थ कब गुड न्यूज देंगे अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और आज शुक्रवार के दिन यह गुड न्यूज मिली है।

इन स्टार्स ने दी कियारा-सिद्धार्थ को बधाई

जैसे ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस गुड न्यूज की पोस्ट की वैसे ही उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे। इस पोस्ट पर सबसे पहले अभिनेत्री नेहा धूपिया ( Neha Dhupia) ने कॉमेंट किया और कपल को बधाई दी। उसके बाद पोस्ट पर ईशान खट्टर, रिया कपूर, शिबानी डांडेकर समेत इन स्टार्स ने जोड़े को बधाई देते हुए कॉमेंट किया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article