बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बीच कियारा आडवाणी ने किया मेंटल हेल्थ का जिक्र, कहा- 'ये बहुत जरूरी है'

Kiara Advani Opens Up On 8-Hour Shift Debate: बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है। सभी लोग इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने भी वर्क लाइफ बैलेंस पर अपनी राय दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- deepika padukone/kiara advani (instagram)

Kiara Advani Opens Up On 8-Hour Shift Debate: बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है, जो दीपिका पादुकोण की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद शुरू हुई, रिपोर्ट्स की मानें को दीपिका पादुकोण ने मेकर्स के सामने कुछ शर्ते रखी थी। उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट और फीस बढ़ोतरी की मांग की थी। दीपिका की ये 'स्पिरिट' के मेकर्स नहीं मान पाए, जिसके बाद वो मूवी से आउट हो गई। इस मामले पर एक्टर्स और निर्माताओं ने अपनी बात रखी, जिसमें कुछ ने दीपिका का समर्थन किया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और हाल ही में बनी मां कियारा आडवाणी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

कियारा आडवाणी ने कही ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने 8 घंटे की शिफ्ट और वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'किसी भी इंडस्ट्री में अत्यधिक तनाव किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता।' कियारा आडवाणी ने कहा कि अब वे काम पर संतुलन और सम्मान में मजबूती से विश्वास करती हैं। उन्होंने बताया कि जिंदगी और काम में वे तीन मूल्यों का पालन करने की कोशिश करती हैं 'गरिमा, संतुलन और सम्मान।' उन्होंने समझाया कि ये शब्द वे घर के स्टाफ और फिल्म सेट की टीम पर भी बराबर लागू करती हैं। कियारा ने यह भी कहा कि मेंटल हेल्थ जरूरी है, न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके आसपास के सभी लोगों के लिए। बता दें कि कियारा आडवाणी ने जुलाई में ही बेटी को जन्म दिया है। कियारा ने कहा है कि मां बनने के बाद वो काफी अच्छा महसूस कर रही है। खुलासा किया कि वे कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं, जिनमें एक बायोपिक है जो उन्हें बहुत उत्साहित कर रही है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। इससे पहले कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। फिर जाकर दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article